Thursday, March 13, 2014

एलजी का नया फोन, जिसका पानी और धूल भी कुछ नहीं बिगाड़ सकते

LG G3 to be dust and water resistant smartphone.



वॉशिंगटन। एलजी अपना नया स्मार्टफोन एलजी जी3 के नाम से लेकर आ रही है। इस स्मार्टफोन कुछ इस तरह से डिजायन कि या जा रहा है कि यह डस्ट और वाटरप्रूफ होगा।


इतना नहीं बल्कि एलजी जी3 स्मार्टफोन में सैमसंग गेलेक्सी एस5, आईफोन 6 तथा गूगल नेक्सस 6 जैसे आने वाले स्मार्टफ ोन्स के सारे फीचर्स भी मौजूद होगें। यह एंड्रॉयड के लेटेस्ट वजर्न कर काम करने वला होगा।



यह फेबलेट की तरह दिखने वाला स्मार्टफोन है जिसमें 5.5 इंच की टचस्क्रीन दी जा रही है। इसके अलावा शानदार प्रोसेसिंग स्पीड के लिए इसमें क्वालकॉम स्नेपड्रेगन 805 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम भी दी जा रही है।



एलजी जी3 एक बेहर कैमरा स्मार्टफोन भी होगा क्योंकि इसमें ज्यादा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन प्लस तकनीक वाला 16 मेगापिक्सल कैमरा रीयर तथा 3 एमपी कैमरा फ्रंट में दिया जा रहा है।



एलजी के इस नए फोन को इसी साल मई-जून तक बाजार में उतारा जा सकता है। नए फीचर्स तथा ज्यादा तकनीक के चलते इसकी कीमत नए लॉन्च हुए एलजी जी2 से थोड़ी ज्यादा होगी।


No comments:

Post a Comment