रूस की राजधानी मोस्को के नजदीक विड्नोय शहर का निवासी 23 वर्षीय ओलेग निकोलाएंको चर्चा में है. इसे "स्पैम किंग" कह सकते हैं क्योंकि अमेरिकी जाँच एजेंसी एफबीआई के अनुसार दुनिया भर में हो रही इंटरनेट स्पैमिंग का एक तिहाई हिस्सा मात्र इसी व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा है.
एफबीआई की एफैडेविट में लिखा हुआ है कि "ग्रान्ड ज्यूरी ने ओलेग निकोलाएंको के खिलाफ जाँच करने का आदेश दिया है, जो कि ईमेल और वायर धोखाधडी का आरोपी है.'
टर्नर नेटवर्क के पोर्टल द स्मोकिंग गन के अनुसार यह 23 वर्षीय वेब तकनीक गुरू मेगा-डी नामक नेटवर्क का मालिक हो सकता है जिसने 5 लाख से अधिक कम्प्यूटर सिस्टमों को प्रभावित किया है. मेगा-डी एक ऐसा नेटवर्क है जो स्पैमिंग फैलाता है और एक आकलन के अनुसार यह प्रतिदिन 10 बिलियन स्पैम ईमेल भेजता है.
इस नेटवर्क के द्वारा जिन चीजों से संबंधित ईमेल भेजे जाते हैं उनमें शामिल है - जाली घडियाँ, यौन शक्ति बढाने की दवाई की मार्केटिंग, प्राकृतिक चिकित्सा आदि.
और इसके लिए दुनिया के अन्य स्पैमर निकोलाएंको को भारी भरकम फीस भी देते हैं. एफबीआई द्वारा गिरफ्तार दो अन्य स्पैमरों ने इस स्पैम किंग को 4.6 लाख डॉलर चुकाए थे. इन्होनें ही इसके बारे में सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी थी.

No comments:
Post a Comment