दोस्तों ,आप भी अगर अपने कंप्यूटर की स्लो स्पीड के कारण परेशान हैं , तो आज थोड़ी सी कोशिश करके देखिये ,आप अपने कंप्यूटर की स्पीड में काफी फर्क देखेंगे। क्यूँ की ये तरीका मै खुद आजमाने के बाद आप सभी तक पहुंचा रहा हूँ। मैंने अपने कंप्यूटर की स्पीड में पहले से काफी ज्यादा फर्क देखा. तो आप सभी भी एक बार आजमाकर जरुर देखिये . और सच कहूँ तो हम हिंदुस्तानी जब तक किसी चीज को मिल बाँट कर ना खाएं ,तब तक मजा नही आता।
- My computer पर राईट क्लिक करके Properties पर जाएँ।
- प्रोपर्टीज में System Properties Window में Advanced tab पर जाएँ।
- फिर Performance की Settings
- फिर Performance Options Window में Visual Effects tab पर जाएँ।
- यहाँ आपको Adjust For Best Performance पर क्लिक करना है ,
- क्लिक करते ही निचे के बॉक्स लिस्ट के सभी निशान हट जायेंगे।
- अब Visual Effects पर क्लिक करें।
- सबसे नीचे वाले तीन Options पर माउस के जरिये राईट का निशान लगा दें और अप्लाय कर ओके कर दें।
- फिर My computer के C: drive को ओपन करके Windows फोल्डर में जाएँ
- और Temp फोल्डर को ओपन करें।
- Temp फोल्डर में मौजूद सभी फाइल्स को डिलेट कर दें।
- और अपने कंप्यूटर को रिस्टार्ट करके कंप्यूटर की स्पीड में फर्क देख लें।
- उम्मीद है की पहले से ज्यादा आपके कंप्यूटर की फ़ास्ट और तेज स्पीड आपको मिलेगी।

No comments:
Post a Comment